18 मार्च 2016 - 17:49
ईरान क्षेत्र में आतंकवाद और चरमपंथ का मुक़ाबला कर रहा है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के पास अपनी सीमाओं की रक्षा और शत्रुओं के ख़तरों का सामना करने की पूरी ताक़त मौजूद है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के पास अपनी सीमाओं की रक्षा और शत्रुओं के ख़तरों का सामना करने की पूरी ताक़त मौजूद है।
विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने एबीसी टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा कि ईरान के सैन्य बलों के पास अपनी सीमाओं की रक्षा की पूरी ताक़त मौजूद है। जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान के बारे में पश्चिम का रवैया ग़लत है और ईरान किसी को भी यह अनुमति नहीं देगा कि वह धौंस और धमकी दी।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि चरमपंथ क्षेत्र और पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है और वार्ता द्वारा सीरिया संकट का समाधान किया जा सकता है।
जवाद ज़रीफ़ ने आतंकी संगठनों को सऊदी अरब से मिलने वाली मदद का हवाला देते हुए कहा कि ईरान क्षेत्र में आतंकवाद और चरमपंथ का मुक़ाबला कर रहा है।